अच्छे आचरण को देखते हुए महात्मा गांधी जयंती पर सागर केंद्रीय जेल से 6 कैदी हुए रहा
2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर सागर केन्द्रीय जेल मे बंद कैदियों को अच्छे चाल- चलन और बेहतर कार्य की वजह से रिहा कर दिया है। रिहाई के लिए जेल प्रशासन द्वारा जेल मुख्यालय प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था, जिसे मुख्यालय द्वारा पास कर रिहा कर दिया गया।
जेल अधीक्षक मानेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि 302 के मामले में सजा काट रहे, 6 पुरुष बंदियों को मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद रिहा किया गया है, यह रिहाई आजीवन कारावास की सजा से दंडित कैदियों को दी गई है। रिहाई मे ऐसे कैदी शामिल है, जिन्होंने सजा के 14 साल और माफी मिलाकर कारावास पूरा कर लिया है
मध्यप्रदेश के जेलों मे साल भर में 4 बार अच्छे आचरण को देखते हुए बंदियों को रिहाई दी जाती है। 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती) और 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) शामिल है। इससे पूर्व कैदियों को साल मे दो बार ही रिहा किया जाता था।