पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश, 21 जुआरी पकड़े
हाईवे किनारे टपरे में संचालित हो रहा था जुआ फड़, 2.92 लाख जब्त
सागर। पुलिस ने बहेरिया थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे संचालित हो रहे जुआ फड़ पर दबिश दी। कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके से 21 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2.92 लाख रुपए नकद, कार, बाइक समेत अन्य सामान जब्त किया है। जुआरियों को पुलिस पकड़कर थाने लाई। जहां जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एनएच 44 बारछा रोड के आगे टपरों में कुछ बाहरी लोग जुआ खेल रहे हैं। ताश-पत्तों पर मोटी रकम पर हार-जीत का दाव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही सिटी सीएसपी यश बिजोरिया के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही के लिए रवाना की गई। टीम ने बारछा रोड के आगे टपरों पर दबिश दी। जहां सडक किनारे वने टपरानुमा शेट में लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस आती देख जुआरियों ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 21 जुआरियों को धरदबोचा। कार्यवाही में जुआरियों के कब्जे से 2 लाख 92 हजार 810 रुपए नकद, 3 कार और बाइक समेत मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस ने जुआरी नीरज पिता परषोत्तम कोरी उम्र 32 साल निवासी काकागंज, सानू पिता मो. मुख्तार उम्र 32 साल निवासी सदर कैंट, रामपाल पिता इमरत बुन्देला उम्र 30 साल निवासी पिठोरिया, मोहरी अवरार पिता गुलमोहम्मद उम्र 27 साल निवासी दयानंद वार्ड, मिन्टू उर्फ विनेश पिता विनोद केसरवानी उम्र 40 जवाहरगंज वार्ड, शंभू पिता स्व.रामचरण सोनी उम्र 40 साल निवासी चकराघाट, रितिक पिता सीताराम राय उम्र 28 साल निवासी मकरोनिया, अभिषेक पिता धनीराम तिवारी उम्र 33 साल निवासी बंडा, शाकिब पिता शकील मकरानी उम्र 28 साल निवासी कजलीवन मैदान कैंट, प्रवीण पिता ओमप्रकाश शर्मा उम्र 36 साल निवासी सेमरा, राहुल पिता मोहन नामदेव उम्र 20 निवासी बंडा, अमित पिता काशीराम कुर्मी उम्र 31 साल निवासी चनौआ, राजा पिता बालक सिंह उम्र 50 साल निवासी बांदरी, शमीम पिता गफ्फार खान उम्र 40 साल निवासी रहली, शुभम पिता श्याम नामदेव उम्र 23 साल निवासी पुरव्याऊ टोरी, वकील पिता छोटे खान उम्र 36 साल निवासी पिठोरिया, 17 सौरभ पिता मुकेश पटेल उम्र 28 साल निवासी गोपालगंज, हरीश पिता धनसींग कुशवाहा उम्र 34 साल निवासी तुलसी नगर, नीतेश पिता बलराम उम्र 28 साल निवासी पुरव्याऊ टोरी, बिक्की उर्फ सुधीर पिता स्व.हरीनारायण सेन उम्र 36 साल निवासी पुरव्याऊ टोरी, 21 ताहिर बक्श करीम उम्र 52 साल निवासी राम वार्ड गढ़ाकोटा को गिरफ्तार किया है। जुआ फड़ पर कार्यवाही के बाद रविवार सुबह से सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हुआ कि सागर के बहेरिया क्षेत्र में संचालित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि के भतीजे के ढाबे पर पुलिस ने कार्यवाही कर करोड़ों रुपए का जुआ पकड़ा है। मैसेज वायरल होते ही शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मुखबिर से मिली थी कि फोरलेन पर खुले में किसी शेड टपरे के नीचे जुआरी जुआ खेल रहे हैं। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही की है। कार्यवाही में जुआरियों से 2 लाख 92 हजार 810 की राशि जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई किसी जनप्रतिनिधि या उनके परिचित के ढाबा पर नहीं की गई है। यह पूर्णतः भ्रामक और तथ्यहीन हैं। तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।