Sagar : नियमों को ताक पर रखकर चल रहा मकरोनिया का सतनाम नर्सिंग होम,कभी भी हो सकती है कार्रवाई
सागर/मकरोनिया का सतनाम नर्सिंग होम लंबे समय से विवादों में है जिसकी मुख्य वजह है यहां का आप्रशिक्षित स्टाफ,डॉक्टर गुरनाम सिंह और डॉक्टर त्रपत कौर भले ही वरिष्ठ चिकित्सकों में गिने जाते हो लेकिन उनकी जो डिग्रियां हैं वह कुछ ही उपचारों पर लागू होती है बाबजूद इसके यहां लगभग सभी इलाज से लेकर ऑपरेशन तक किए जा रहे हैं,जो कहीं ना कहीं नियमों को ताक पर रखकर और अपने रसूख के बल पर किया जा रहा है कई लोग यह सवाल उठा चुके हैं कि आखिर इतनी उम्र होने के बावजूद भी डॉक्टर गुरनाम सिंह और डॉक्टर त्रपत कौर मरीज देख रहे हैं,अब इसे इनका लालच कहें या कुछ और बाकी एक सवाल जरूर उठता है कि मरीजो के साथ किसी न किसी रूप में खिलवाड़ किया जा रहा है,
सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष और संभागीय मीडिया प्रभारी मनी सिंग गुरोन जो की एक वकील होने के साथ कानून के रखवाले है,उन्हें यह फर्जीबाड़ा रास नहीं आ रहा है जिसके उनके द्वारा कई बार विरोध भी किया जा चुका है,सतनाम नर्सिंग होम अवैध गर्भपात और गलत इंजेक्शन से युवक की मौत होने के बाद भी मनी सिंह ने अस्पताल स्टाफ और संचालक का पुरजोर विरोध किया था,लेकिन डॉ गुरनाम सिंग ने पैसे के दम पर सब रफादफा कर दिया था,मनी सिंग ने स्वास्थ्य विभाग और जिला स्वास्थ्य अधिकारी सहित जिला कलेक्टर से मांग की है कृपया इस अवैध उपचार को रोका जाए और संबंधित पर सख्त कार्यवाही की जाए।