बस स्टैंड के हाल: एक साथ दो बसें खड़ी हो जाएं तो पैदल निकलना भी हो रहा दूभर धक्का-मुक्की लगने से हो रहे विवाद
नगरवासी बोले - बस स्टापेज गलत स्थान पर होने से राहगीरों को हो रही परेशानी जबकि दूसरी जगह है चिन्हित
रिपोर्ट विशाल रजक
तेंदूखेड़ा। नगर स्थित बस स्टैंड पर जगह कम होने से यहां आने वाले अन्य राहगीरों एवं यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है हालात ऐसे होते है
कि यदि दो बस एक साथ खड़ी हो जाए तो पैदल निकलना भी मुश्किल होता है नगर वासी कई बार बस स्टैंड को चिंहित स्थान पर करने की मांग कर चुके हैं लेकिन इस ओर प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है नगर वासियों ने बताया कि बस स्टैंड पर यात्री बसों स्टापेज गलत जगह होने से राहगीरों एवं यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि जहां पर अभी यात्री बसे
खड़ी होती है वहां पर जगह बहुत कम है। यदि दो बसे खड़ी हो जाये तो बाइक चालक, पैदल राहगीर व सामान ढोने वाले हाथ ठेला चालको को जगह नहीं बचती है। वहीं जब बसें यहां से दमोह के लिए रवाना होती है तो उन्हें मोड़ने भी बड़ी परेशानी होती है। ठीक सामने 11 केवी लाईन का विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जिस कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है
बस स्टैंड के पीछे हैं पर्याप्त जगह
जहा अभी बसे खड़ी होती है ठीक उसी के पीछे बस स्टैंड का दूसरा हिस्सा बना हुआ है। वहा पर पर्याप्त 10 से 15 बसे खड़ी हो सकती है और जगह भी पर्याप्त है इतनी बसे खड़ी होने के बाद भी बहुत सारा रिक्त स्थान बचेगा जिससे पैदल चलने वालों को, बाइक चालकों, लगेज ढोने वाले पल्लेदारों के हाथ ठेलो को भी सहूलियत होगी ठीक बाजू से यात्री प्रतीक्षालय बना हुआ है। जिससे यात्री यहां बैठ कर बसों का इंतजार कर सकते हैं। अभी दूसरी जगह बसे खड़ी होती है जिस कारण इस यात्री प्रतिक्षालय में यात्री नहीं बैठते है और मवेशियों एवं रात में आवारा तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है
यात्री प्रतीक्षालय हो अलग
बस स्टैंड पर रुकने वाले राहगीर व यात्रियों ने कहा कि जिस स्थान पर यह यात्री प्रतीक्षालय बना हुआ है वो स्थान गलत है यहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं क्योंकि यात्री प्रतीक्षालय के बाजू से अंधा मोड़ बना हुआ है जिसके कारण लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं लोगों ने कहा कि इस प्रतीक्षालय को तोड़कर नए सिरे से बनाया जाए जिससे दोनों ओर से आने वाले राहगीर बस चालकों सहित अन्य वाहनों के चालकों को दिक्कत ना हो साथ ही हादसे रुके
क्या कहते तेंदूखेड़ा नगरवासी
भरत रजक ने कहा कि तेंदूखेड़ा में अभी वर्तमान में जहां पर बसे खड़ी हो रही है वह मात्र एक शॉपिग कांप्लेक्स है बस स्टैंड के लिए वहां जगह नहीं है। यदि बसें पीछे यात्री प्रतिक्षालय के पास खड़ी होने लगे तो सभी को सुविधा होगी
भरत रजक तेंदूखेड़ा
सुदीप त्रिपाठी कहते हैं कि जिस जगह पर बस स्टैंड होना चाहिए वहां नहीं है और जहां नहीं होना चाहिए, वहां है इस अवैध पार्किंग की वजह से जगह भर जाती है और फिर ग्राहकी पर फर्क पड़ता है
सुदीप त्रिपाठी तेंदूखेड़ा
वीरु यादव कहते हैं कि वर्षों से हम दुकानदार शासन से मांग कर रहे हैं कि जहां पर बस स्टैंड स्वीकृत है वही बसे खड़ी करवाई जाए, लेकिन शासन, नगर परिषद द्वारा उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है शासन की अनदेखी से परेशानियां सभी को उठानी पड़ रही है
वीरु यादव तेंदूखेड़ा
जगदीश सेन कहते हैं कि यदि प्रस्तावित जगह पर बसे खड़ी होने लगे तो यहां पर यात्री प्रतीक्षालय और सुलभ शौचालय दोनों का लाभ यहां आने वाले मुसाफिरों को मिलना शुरू हो जाएगा, लेकिन यहां पर बसे खड़ी नहीं होती है इसलिए वीरान रहता है और रात के समय असामाजिक तत्वों का डेरा जम जाता है
जगदीश सेन तेंदूखेड़ा
कपिल गोटियां ने कहा जहां पर जबलपुर के लिए बसें खड़ी होती है वहां पर इस समय सबसे ज्यादा माल वाहन एवं आटो चालको का कब्जा बना हुआ है जिसके कारण बस स्टैंड पर बस चालकों को बस निकालने और मोड़ने में परेशानी होती है साथ ही पूरे बस स्टैंड परिसर में इनका कब्जा बना हुआ है जिसके कारण कई बस चालक सड़कों पर बसों को खड़ा करते हैं जिससे आए दिन जाम जैसे हालात पैदा होते हैं इस और पुलिस प्रशासन को भी कार्रवाई करनी चाहिए
*कपिल गोटियां वरिष्ठ समाजसेवी तेंदूखेड़ा*