हजरत हुसैन की याद में है नगर में बड़ी धूमधाम से निकले ताज़िये
तेंदूखेड़ा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर में यादें हुसैन शाहिदाने कर्बला बालों की याद में बड़ी ही धूमधाम से मोहर्रम त्यौहार मनाया गया ।नगर के सभी समुदाय के लोगों ने गंगा जमुना तहजीब के साथ मिलकर मनाया जिसमें मोहर्रम की 9 तारीख को रात में ताजियों के साथ सवारी द्वारा शहर गस्त किया साथ ही 10 दिन तक यादें हुसैन में मजलिस पाक का प्रोग्राम भी रखा गया और मोहर्रम की 10 तारीख को नगर में झरौली, तेंदूखेड़ा ,पाजी सभी जगह के ताजिया नगर में इकट्ठे हुए और बस स्टैंड गल्ला मंडी मैदान होते हुए कर्बला के लिए ले जाया गया । साथी ही हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद किया अपने इस्लाम की खातिर अपनी जान निछावर कर दी इस्लाम की खातिर आपकी कुर्बानी ता-कयामत तक याद की जाएगी । इस मौके पर पेस इमाम हाफिज खालिद रजा जामा मस्जिद सदर अब्दुल शमी ,नत्थू भाईजान नायब सदर डॉक्टर अजीज , शुऐब खान तबरेज़ अली लक्की पठान, रईस खान ,जुम्मन इदरीस, नबाव शाह ,नसीम शाह शेख शहजाद कल्लू भाई जान मुश्तक पप्पू आदि बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई शामिल रहे।