8 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा, 56010 नगद, वाहन एवं मोबाइल जब्त
सागर। थाना प्रभारी बांदरी सुमेर सिंह जगेत को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गीदा स्थित पानी की टंकी के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर कुछ व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस बल एवं गवाहों की सहायता से पकड़ लिया गया। कार्यवाही के दौरान कुल 8 आरोपियों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 56010 नगद, 52 ताश के पत्ते, 3 मोटर साइकिल, 5 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 2 कीपैड मोबाइल फोन जब्त किये गये। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक उपाध्याय, उदय सिंह बघेल, रामनरेश तिवारी, अशोक चढ़ार, राजेन्द्र उर्फ ओमनारायण अहिरवार, भगवान सिंह दांगी, नत्थू अहिरवार एवं अनिल अहिरवार शामिल हैं, सभी आरोपियों के विरुद्ध मप्र जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर प्रकरण विवेचना में लिया है। उक्त कार्यवाही में थाना बांदरी के उप निरीक्षक विजय पटेल, देवेंद्र श्रीवास्तव, हेतराम, लोकेन्द्र, रामप्रसाद, राजेन्द्र, जयराम, अरविंद, सतेंद्र एवं देवीदीन की भूमिका रही।