2 साल पुराने मर्डर केस का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र में 29 सितंबर 2022 को एक अंधे कत्ल का मामला सामने आया था। मृतक भूपेंद्र अहिरवार, 28 वर्ष, की लाश ग्राम भापेल में गजेंद्र राजपूत के खेत के कुएं में तैरती हुई पाई गई थी। लाश को रस्सी और पत्थरों से बांधकर कुएं में फेंका गया था। मामले की जांच के बाद मोतीनगर थाने में अपराध क्रमांक 961/2022 के तहत धारा 302 और 201 आईपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
जांच और गिरफ्तारी
जांच के दौरान आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए वैज्ञानिक साक्ष्य, परिजनों, दोस्तों, रिश्तेदारों, सोशल मीडिया और आसपास के गांवों की जानकारी जुटाई गई। घटना के बाद एक संदिग्ध व्यक्ति का नाम सामने आया, जो घटना के बाद से गायब था। इस संदिग्ध की तलाश लगातार की जा रही थी।
गिरफ्तारी
आखिरकार, 12 जुलाई 2024 को विशाल रजक, 23 वर्ष, को गिरवर थाना सानौधा, जिला सागर से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने भूपेंद्र अहिरवार की हत्या और लाश को कुएं में फेंकने की बात स्वीकार की। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।