खंडवा: किरायेदार किन्नर को लेकर दो भाइयों में विवाद, मारपीट में 11 लोग घायल
खंडवा के घासपुरा क्षेत्र के झमराल मोहल्ले में सोमवार रात किरायेदार किन्नर को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट में 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। इस दौरान किन्नर ने न्यूड होकर हंगामा किया, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
झमराल मोहल्ले में नावेद पिता लियाकत और वसीम के पुश्तैनी मकान में विवाद हुआ। नावेद ने अपने हिस्से का एक कमरा किन्नर अनाया गुरु सितारा को किराए पर दे रखा था। सोमवार रात 11 बजे किन्नर अनाया कपड़े धोकर रस्सी पर सुखा रही थी। पानी झटकने से नीचे रहने वाले नावेद के परिवार पर छींटे पड़े, जिस पर उन्होंने किन्नर को टोका। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
किन्नर ने न्यूड होकर किया हंगामा
बहस के दौरान किन्नर अनाया ने गुस्से में अपने कपड़े उतार दिए और न्यूड होकर हंगामा करने लगी। यह देखकर महिलाएं आक्रोशित हो गईं और चिल्लाने लगीं, जिससे माहौल और गरम हो गया। इसके बाद महिलाओं और पुरुषों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान लाठियां और लोहे की रॉड तक चल गईं।
दोनों पक्षों पर FIR दर्ज
कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
किन्नर अनाया की शिकायत पर दर्ज FIR:
- नावेद पिता लियाकत
- खालिद पिता हिकमत
- इकबाल पिता हिकमत
- मुनमुन पिता लियाकत
- सपीर पिता इकबाल
- जायदा पति खालिद
वहीं, जायदा बी की शिकायत पर दर्ज FIR:
- अनाया गुरु सितारा
- नुसरत पिता रहमतउल्लाह
- यासमीन पति रहमतउल्लाह
- वकार पिता रहमतउल्लाह
- वसीम पिता रहमतउल्लाह
CCTV फुटेज आया सामने
इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिल रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और घायलों का इलाज जारी है।