गाय को बचाने के चक्कर में हादसे के शिकार हुए बाइक सवार एक जबलपुर रेफर
तेंदूखेड़ा। शुक्रवार की देर-रात थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरगुवा की घाट पर एक बार फिर अंधे मोड़ पर बाइक सवार दो लोग हादसे के शिकार हो गए हैं जिन्हें गंभीर हालत में 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार प्रतीम पिता चम्मू पाल उम्र 30 निवासी सहजपुर व कैलाश पाल निवासी सहजपुर जो कि खेती-बाड़ी के कार्य के चलते सहजपुर से डीजल लेने तेंदूखेड़ा आए थे जहां से वापस घर जाते समय हादसे शिकार हो गए हैं हादसे को लेकर बताया गया है प्रतीम और कैलाश दोनों बाइक से डीजल लेकर वापस घर जा रहे थे लेकिन नरगुवा की घाट पर पहुंचते ही सामने आ रही गाय को बचाने के चक्कर में अचानक सामने एक तेज रफ्तार कार से बचने के दौरान बाइक सवार सड़क किनारे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रतीम को जबलपुर रेफर किया गया है पूरे हादसे की पुलिस जांच कर रही है