दो माह से राशन न मिलने पर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन, खाद्य अधिकारी ने जांच के दौरान मौके पर राशन दुकान में पाया कम राशन
तेंदूखेड़ा। तारादेही ग्राम के ग्रामीणों ने एकजुट राशन दुकान के सेल्समैन के विरोध में थाना प्रभारी के नाम आवेदन सौंपा गया। ग्रामीणों ने बताया कि राशन दुकान के सेल्समैन के द्वारा ग्राम के समस्त लोगों से फिंगरप्रिंट लगवा लिए गए, परंतु किसी भी व्यक्ति को राशन नहीं दिया गया। पूरा गांव सेल्समैन से परेशान हो चुका है। दो माह से हम लोगों को राशन नहीं दिया गया हैं। सेल्समैन को हटाने की मांग ग्रामीणों ने की हैं। आवेदन को तुरंत ही थाना प्रभारी आलोक तिरपुडे ने संज्ञान में लेकर खाद्य अधिकारी आदित्य दाहिया को जानकारी दी मौके पर पहुंचर खाद्य अधिकारी द्वारा सरपंच मंजू जैन के साथ राशन दुकान का निरीक्षण किया गया जिसमें राशन कम होना पाया गया।
आदित्य दाहिया ने कहा कि सरंपच एवं ग्रामीणों के साथ राशन दुकान की जांच की गई हैं जिसमें दो माह का राशन मई जून का एक साथ वितरित होना था मौके पर जो कम पाया गया हैं साथ ही सभी की पर्ची कटी हैं समिति प्रबंधक एवं सेल्समैन को निर्देश दिए गए हैं कि राशन खरीदकर बुधवार तक ग्रामीणों को बंट जाना चाहिए। राशन बंटने के बाद कार्यवाही की जाएंगी।