पिता को स्कूल से वापस लेकर आ रहे बाइक सवार पुत्र पर पेड़ की डाल गिरने से मौत शिक्षक पिता सुरक्षित
तारादेही की और वापस आ रहे तेंदूखेड़ा एसडीएम सीजी गोस्वामी सहित तहसीलदार ने की मदद पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र डाक्टरों ने किया मृत घोषित पुलिस कर रही मामले की जांच
तेंदूखेड़ा। गुरुवार की शाम साढ़े 7 बजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत तारादेही मार्ग पर एक बाइक सवार युवक पर जामुन के पेड़ की डाल टूटकर गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार शिवम पिता फूल सींग लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 तेंदूखेड़ा है जो शाम को अपने पिता शिक्षक फूल सींग लोधी के साथ समनापुर स्कूल से वापस अपने घर तेंदूखेड़ा आ रहे थे तारादेही मार्ग पर स्थित दरौली गांव के पास सड़क किनारे लगे जामुन के पेड़ की डाल टूटकर शिवम के ऊपर जा गिरी जिससे शुभम और पिता शिक्षक फूल सींग बाइक सहित गिर गए जहां राहगीरों द्वारा उठाकर बैठाया और घटना की सूचना 108 वाहन को दी गई 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने शिवम लोधी को मृत घोषित कर दिया इस हादसे में शिक्षक पिता फूल सींग लोधी सुरक्षित है शिक्षक पिता फूल सींग लोधी समनापुर में मिडिल स्कूल में प्राचार्य के पद पर पदस्थ हैं
एसडीएम ने पहुंचा स्वास्थ्य केंद्र
तारादेही की और वापस लौट रहे तेंदूखेड़ा एसडीएम सीजी गोस्वामी ने घायलो की मदद करते हुए बाइक सवार पुत्र व शिक्षक पिता को घटनास्थल से 108 वाहन की मदद से इलाज हेतु स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया और साथ में एसडीएम और तहसीलदार भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डाक्टरों को इलाज करने को कहा डाक्टरों ने जांच उपरांत शिवम को मृत घोषित कर दिया एसडीएम द्वारा घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी गई इस दौरान तेंदूखेड़ा तहसीलदार विवेक व्यास भी साथ में थे एसडीएम द्वारा हादसे का दुख जताया
पिता को स्कूल लेकर जाता था शिवम
स्वास्थ्य केंद्र पहुंच अन्य शिक्षकों एवं परिजनों ने बताया कि शिवम हर दिन अपने पिता को बाइक से स्कूल लेकर समनापुर जाता था और शाम को वापस घर लेकर आता शिवम दिनभर पिता के साथ स्कूल में ही रुकता था और शाम को छुट्टी के बाद वापस घर शिक्षक पिता को लेकर आता था शिवम का पैतृक गांव बिलतरा जो तारादेही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है
आज होगा पोस्टमार्टम
पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई करते हुए आज सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा एवं शव परिजनों के सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई की जाएगा थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई की जाएगी