MP : हाट बाजार के दिन हाथठेला का किराया मांगने पर फल विक्रेता ने नवयुवक को मारी चाकू, अस्पताल में हुई मौत
गुस्साएं परिजनों एवं अहिरवार समाज के लोगों ने दमोह जबलपुर मार्ग को किया जाम, पुलिस के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
तेंदूखेड़ा। नगर में रात्रि 8.20 बजे एक नवयुवक को सीने में चाकू मार दिया जिससे उसकी कुछ ही देर असप्ताल पहुचंते ही मौत हो गई। गुस्साएं परिजनों ने मुख्य सडक दमोह जबलपुर मार्ग पर 9 बजे से जाम लगा दिया समाचार लिख दिए जाने तक जाम लगा हुआ था। इसके अलावा लोगों ने बाहर से आएं फल विक्रेताओं के फल एवं हाथ ठेला सडक पर पलटा दिए। घटना को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सैकडो की संख्या में अहिरवार समाज के महिला पुरूष अस्पताल एवं मुख्य सडक मार्ग पर आकर बैठ गए। अतुल पिता वीरनलाल अहिरवार 25 निवासी वार्ड क्रमांक 5 जिसने मंगलवार को हाट बाजार में अपना हाथठेला किराए पर फल बेचेने के लिए दमोह के फल विक्रेता को दिया था। रात्रि में जब अतुल हाथठेला का किराया लेने मुख्य सडक मार्ग पर पहुंचा तो फल विक्रेता से किराए को लेकर बहस होने लगी। फल विक्रेता ने 50 रूपए किराया फेंककर दिया और हाथ लिए चाकू को अतुल के सीने में मार दी। चाकू सीने के बाएं साइड लगी जिससे अतुल का खून गिरने लगा और जमीन पर गिर पडा फल विक्रेता अपनी फल की दुकान को छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोग अतुल को नगर की अस्पताल लेकर आएं जहां डांक्टर ने अतुल को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर आकर कई फल विक्रेताओं को पूछताछ के लिए पुलिस थाना ले गई। हमला करने वाला व्यक्ति की जानकारी पुलिस जुटा रही हैं। बताया जा रहा हैं कि दो लोग फल बेच रहे थे उन्हीं से अतुल का वाद विवाद हुआ था। हमलवार दमोह के बताएं जा रहे हैं। अस्पताल में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं बताया गया कि अतुल की दो माह पहले ही शादी हुई थी।
मौके पर एसडीएम सीजी गोस्वामी, एसडीओ पी अर्चना अहीर, नगर निरीक्षक रावेंद्र बागरी के अलावा पुलिस थाना बल का मौके पर मौजूद हैं साथ ही पांच थानों का बल बुलाया गया हैं। समाचार खिले जाने तक जाम लगा हुआ था।