फोरलेन सड़क पर बनाये अवैध कट, बना मौत का रास्ता, एक व्यक्ति की गई जान
सागर/मालथौन। नेशनल हाइवे 44 के सागर ललितपुर मार्ग पर बने अवैध कट मौत का रास्ता बन गया। बीते रविवार रात बरोदिया कलां फोरलेन सड़क के पास एक ढाबे के सामने डिवाइडर तोड़कर बना अवैध कट एक व्यक्ति की मौत की वजह बन गया। मालथौन से बांदरी के बीच अनेक जगह डिवाईडर तोड़कर अवैध कट स्वार्थी तत्वों ने अपनी सुविधा के लिये बना लिये हैं। फोरलेन सड़क ऑथरिटी की लापरवाही और स्वार्थी तत्वों की कमाई की चाहत हादसा का सबब साबित हो रही हैं स्वार्थी तत्वों के आगे सड़क ऑथरिटी, प्रशासन भी लाचार बेबस हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि 9 बजे के करीब 50 वर्षीय रामनाथ अहिरवार निवासी बरोदिया कलां सायकिल से अवैध कट से सड़क पार कर रहे थे सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी मौके पर व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा मौके पर पुलिस को भीषण हादसे की सूचना दी, मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घटना स्थल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां मृत घोषित कर दिया जिसका सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव के मृतक के परिजनों को सुपर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी वाहन की तलाश कर रही हैं।