अनाज चोर गिरोह का पर्दाफाशः दो गिरफ्तार,पुलिस ने तीन वारदातों का किया खुलासा
सागर। देवरी थाना पुलिस ने अनाज चोरी की वारदातें करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया अनाज जब्त किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने तीन वारदातें कबूल की है। पुलिस के अनुसार चोरी के मामले में फरार आरोपी पुंडे उर्फ अंकित पटेल 20 निवासी खंडेराव वार्ड और आशिक खान 28 निवासी संजय नगर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिये बाइक का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त बाइक एमपी 49 एमजे 1968 और 17 बोरी मूंग, 13 बोरी चना जब्त किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने बताया कि पहली वारदात 25 जनवरी को छीर गांव में गल्ला व्यापारी अनिल जैन के यहां हुई थी। जहां से 35 बोरी चना चोरी हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 बोरी चना बरामद किया है। दूसरी वारदात 4 जून को खंडेराव वार्ड निवासी सतीश जैन के यहां हुई, जहां से 7 बोरी मूंग और 1 बोरी चना चोरी हुआ था। पुलिस ने यह पूरा माल बरामद कर लिया है। 29 जून को खंडेराव वार्ड निवासी करण राजपूत के यहां से 10 बोरी मूंग चोरी हुई थी।