सागर। शराब पीने के लिये पैसे से इंकार करने पर युवक के साथ मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुये बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार पीली कोठी के पीछे बंगला नंबर 37 निवासी 27 वर्षीय समीर खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह चार पहिया वाहनों की डेंटिंग पेंटिंग का काम करता है। 7 जुलाई को दोपहर करीब 2.30 बजे वह अपनी दुकान से तिलकगंज स्थित पुराने घर जा रहा था। इसी दौरान झूला तिगड्डा के पास आरोपी असत खान ने उसे रोक लिया। फरियादी के अनुसार आरोपी ने उससे शराब पीने के लिये पैसे मांगे। जब उसने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगा और थप्पड़ मारकर उसके साथ मारपीट की। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगो ने बीच बचाव कर विवाद शांत कराया। पीड़ि¸त की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
सागर : शराब पीने के लिये पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
July 09, 2026
0
सागर : शराब पीने के लिये पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
Tags