वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में सफारी बंद होने से पहले पर्यटकों को दिखे बाघ- बाघिन
तेंदूखेड़ा। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघ-बाघिन नजर आए टाइगर का यह जोड़ा झाड़ियों के बीच बैठा हुआ था बारिश के इस सीजन में पहली बार टाइगर रिजर्व में बाघ दिखे हैं बताया जा रहा है कि जंगल सफारी के आखिरी दिन पर्यटक टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी करने पहुंचे थे तभी उन्होंने बाघ-बाघिन के जोड़े को जंगल में देखा और उनका वीडियो कैमरे में कैद कर लिया गुरुवार को बाघ-बाघिन का वीडियो सामने आया है वीडियो में दिख रहा बाघ एन-3 और बाघिन एन-112 है दोनों टाइगर खुशनुमा मौसम के बीच जंगल में झाड़ियों के बीच बैठे हुए हैं
दरअसल 1 जुलाई से 30 सितंबर तक के लिए टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी बंद कर दी गई है अब एक अक्टूबर से पर्यटक जंगल सफारी कर सकेंगे वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में 25 से अधिक बाघ मौजूद हैं बारिश के मौसम में अक्सर बाघ टाइगर रिजर्व में विचरण करते देखे जाते हैं