₹5 लाख का नुकसान, 2 महीने से कंपनी की चुप्पी; EV डीलर बोला- अब आत्मघाती कदम की नौबत
सागर। नोएडा की एक EV कंपनी पर डीलर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। डीलर का कहना है कि कंपनी ने गाड़ियों की बैटरी पर दो साल की गारंटी का भरोसा दिया, लेकिन खराब बैटरियों के गारंटी क्लेम पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
डीलर के मुताबिक, गाड़ियों के लिए दिया गया एडवांस पेमेंट भी कंपनी वापस नहीं कर रही है। पिछले करीब दो महीने से कंपनी से लगातार संपर्क की कोशिश की जा रही है, लेकिन फोन नहीं उठाए जा रहे और कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया जा रहा।
डीलर का दावा है कि इस पूरे मामले में उसे करीब ₹5 लाख का आर्थिक नुकसान हो चुका है। आर्थिक नुकसान और कंपनी की कथित बेरुखी से वह मानसिक रूप से बेहद आहत है और उसका कहना है कि हालात ऐसे बन गए हैं कि वह आत्मघाती कदम उठाने तक के लिए मजबूर महसूस कर रहा है।
डीलर ने कंपनी से तत्काल भुगतान, गारंटी क्लेम का समाधान और पूरे मामले में जवाब देने की मांग की है। साथ ही समाधान नहीं होने पर पुलिस में शिकायत और कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
अब सवाल सिर्फ ₹5 लाख के नुकसान का नहीं, बल्कि उस भरोसे का है जिसके आधार पर डीलर ने कंपनी के साथ कारोबार शुरू किया था।