Type Here to Get Search Results !

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिया स्वच्छता का संदेश : सेवा संकल्प अभियान के तहत बिलहरा में स्वच्छता अभियान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिया स्वच्छता का संदेश : सेवा संकल्प अभियान के तहत बिलहरा में स्वच्छता अभियान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
सागर।  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत नगर परिषद बिलहरा में आयोजित स्वच्छता अभियान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सहभागिता की और स्वयं श्रमिकों के साथ श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

मंत्री राजपूत ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुंदर एवं स्वच्छ समाज के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छ भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.