सतनाम नर्सिंग होम में गंदगी और वेस्टेज का वीडियो वायरल, मनी सिंह गुरोन बोले- शिकायतों के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं?
सागर। शिवसेना राज्य संघटक मनी सिंह गुरोन द्वारा विगत कई महीनों से शासकीय एवं निजी अस्पतालों की व्यवस्थाओं और मरीजों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है। इसी बीच उनकी फेसबुक वॉल से सतनाम नर्सिंग होम का एक वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी और बड़ी मात्रा में वेस्टेज पड़ा दिखाई दे रहा है। आरोप है कि अस्पताल परिसर में इस तरह कचरा और मेडिकल वेस्टेज पड़ा रहना मरीजों, उनके परिजनों और आसपास के लोगों के लिए संक्रमण एवं बीमारियों का खतरा पैदा कर सकता है।
मनी सिंह गुरोन का कहना है कि अस्पतालों की व्यवस्थाओं को लेकर उनके द्वारा पूर्व में भी संबंधित विभागों के समक्ष कई आवेदन और शिकायतें की जा चुकी हैं। इसके बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
अब वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सवाल यह उठ रहा है कि अस्पताल परिसर में मेडिकल वेस्टेज और गंदगी के उचित निपटारे की व्यवस्था क्यों नहीं है और संबंधित विभाग द्वारा इस मामले में क्या कार्रवाई की जाएगी।