रात्रि में घर में घुसकर मारपीट एवं धमकी देने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
सागर। थाना मोतीनगर पुलिस ने घर में जबरन घुसकर मारपीट, गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाले चार आरोपियों को त्वरित कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 27 जून को फरियादिया अनुराधा भट्ट 56 वर्ष निवासी मोहननगर वार्ड बिहारी मंदिर के पीछे थाना मोतीनगर ने अपने पुत्र मयंक भट्ट के साथ थाना मोतीनगर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 जून को दिन में पुरानी रंजिश के चलते आरोपी शानू उर्फ साहिल सोनी ने उनके पुत्र मयंक के साथ गाली गलौज की थी। रात्रि लगभग 10.30 बजे आरोपी साहिल सोनी एवं स्वपनिल उर्फ बिल्लू पाठक फरियादिया के घर पहुंचे तथा दरवाजे पर लात मारकर जबरन घर में घुस गये। दोनों आरोपियों ने फरियादिया के साथ गाली गलौज करते हुये धक्कामुक्की की और मयंक को बाहर निकालने की बात कही। इसी दौरान राजकुमार उर्फ राज लोधी एवं मु. फहीम भी मौके पर पहुंच गये और उन्होंने भी गाली गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया। शोर सुनकर फरियादिया के पुत्र मयंक भट्ट एवं पुत्री मोनिका भट्ट बाहर आये और बीच बचाव किया। जाते समय चारों आरोपियों ने मयंक को जान से मारने की धमकी भी दी। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये थाना मोतीनगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों मु. फहीम पिता मु. हमीद्र 35 वर्ष, राज उर्फ राजकुमार लोधी पिता राजकुमार लोधी 23 वर्ष निवासी लक्ष्मीपुरा थाना कोतवाली, शानू उर्फ साहिल सोनी पिता संतोष सोनी 23 वर्ष निवासी बड़ा बाजार थाना कोतवाली, स्वपनिल उर्फ बिल्लू पाठक पिता सुरेन्द्र पाठक 29 वर्ष निवासी कांच मंदिर के पास थाना मोतीनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किये जाने पर सभी आरोपियों को जिला जेल दाखिल कराया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर, दीपचरण उइके, दिनेश, सुनील चौबे, नदीम शेख, सत्येन्द्र, अनुराग,मंजीत, विनीत की भूमिका रही।