19 जून से लापता सांगा के 66 वर्षीय बुजुर्ग का कंकाल जंगल में मिला
तेंदूखेड़ा। तेंदूखेड़ा थाना निवासी ग्राम सांगा के अट्ठी गौड़ का कंकाल तेजगढ़ थाना अंतर्गत सिमरिया कंसा के जंगल में मिला हैं 19 जून शाम 7 बजे सांगा निवासी अट्ठी पिता भगुन्ता गौड़ 66 शाम 7 बजे बिना बताएं घर से चला गया। परिजनों ने आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश किया लेकिन कोई खबर नहीं मिलने पर 23 जून को तेंदूखेड़ा पुलिस थाना में गुमशुदी दर्ज कराएं। इसके बाद परिजन एवं पुलिस लगातार अट्ठी को ढूढ़ने का प्रयास करती रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा शुक्रवार को अ्टठी के लडके धुररा एवं बडे पिताजी के लडके रामसींग, रामधार को अट्ठी का कंकाल सिमरिया कंसा के जंगल में मिला जिसकी सूचना तेजगढ़ पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही कर कंकाल को डीएनए जांच के लिए मेडीकल कांलेज सागर भेजा जाएंगा
अट्ठी के लडके एवं परिजनों ने बताया कि मेरे पिताजी का दिमागी स्वास्थ्य ठीक नहीं था पहले भी वह कई बार घर छोडकर चले जाते थे और दिनभर में या फिर चार पांच दिन में वापिस आ जाते थे लेकिन इस बार चार दिनों तक नहीं आने पर पुलिस में शिकायत दर्ज की एवं पिताजी को ढूढ़ने का प्रयास करते रहे लेकिन कहीं भी कोई पता नहीं चल सका था
प्रधान आरक्षक महेश, संदीप महोविया ने बताया कि जंगल में शव क्षत विक्षित हालत में था सिर्फ कंकाल बचा हैं डीएनए जांच के बाद ही परिजनों के सुपुर्द किया जाएंगा
इस संबंध में तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि सांगा के जंगल में एक कंकाल मिलने की सूचना मिली थी जो सांगा निवासी का है मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की गई एवं शव को डीएनए जांच के लिए सागर भेजा गया है मौत के कारणों का स्पष्ट हो सकें