तेंदूखेड़ा। रिमझिम बारिश के बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटने का घटनाक्रम सामने आया है घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया चौकी के समीप सतधरू घाटी पर शुक्रवार शाम को लोहे की छड़ से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार चालक सहित चार लोग बुरी तरह घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया जहां ड्यूटीरत डॉक्टर ने चारों का प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जानकारी के अनुसार घायलों में सुरेंद्र लोधी 38 वर्ष, आकाश लोधी 21 वर्ष निवासी हाथी घाट, हरिद्वार शामिल हैं मौके पर 108 पायलट मनोज, ईएमटी संदीप और एक अन्य 108 पायलट व ईएमटी ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया बताया जाता है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर अत्यधिक मात्रा में लोहे की छड़ लदी हुई थी। रिवर्स करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोग इसे लापरवाही बता रहे हैं हादसे की सूचना मिलते ही इमलिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर आगे की कार्रवाई की जा रही है
MP : लोहे की छड़ों से भरा ट्रैक्टर पलटा, चालक समेत 4 घायल; सभी की हालत गंभीर, जबलपुर रेफर
July 04, 2026
0
लोहे की छड़ों से भरा ट्रैक्टर पलटा, चालक समेत 4 घायल; सभी की हालत गंभीर, जबलपुर रेफर
Tags