अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 81 बल्क लीटर शराब एवं कार जप्त
सागर/गौरझामर। थाना गौरझामर पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 81 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब एवं एक कार जप्त की गई। 9 जुलाई को थाना गौरझामर पुलिस को सान्हा हसिया क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन की मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना गौरझामर में पदस्थ प्रधान आरक्षक द्वारा हमराह स्टाफ विजयकांत शर्मा, शैलेन्द्र पांडे एवं शिवप्रताप के साथ अधिगृहीत वाहन से रानगिर तिराहा की ओर रवाना होकर कस्बा गौरझामर से राहगीर गवाह राजेन्द्र रैकवार एवं सौरभ पटेल को साथ लिया गया। रानगिर तिराहा के पास घेराबंदी कर एक काले रंग की सुजुकी ग्रैंड विटारा कार क्र. एमपी 15 जेडक्यू 1926 को रोककर जांच की गई। वाहन चालक ने अपना नाम मजहर बहना पिता हसरत खान 20 वर्ष निवासी टैगोर वार्ड गढ़ाकोटा तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम विनायक गुरु पिता सुरेन्द्र गुरु 19 वर्ष निवासी बड़ा जैन मंदिर शिवाजी वार्ड गढ़ाकोटा बताया। वाहन की डिक्की की तलाशी लेने पर उसमें 9 खाकी रंग के कार्टन मिले। प्रत्येक कार्टन में 50-50 पाव 180 एमएल सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की कंपनी सीलबंद पाई गई। कुल 450 पाव, कुल 81 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 45000, बरामद की। आरोपियों से उक्त शराब के परिवहन संबंधी वैध लाइसेंस की मांग करने पर वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर दोनों आरोपियों का कृत्य मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत दंडनीय पाये जाने पर उनके कब्जे से बरामद 81 बल्क लीटर अवैध शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त सुजुकी ग्रैंड विटारा कार क्र. एमपी 15 जेडक्यू 1926 जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5,00,000 जप्त की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना थाना गौरझामर पुलिस द्वारा की जा रही है।