सरकारी कॉलेज गेट के बाजू से दुकान तोड़कर लैपटॉप-मशीन और नगदी ले उड़े चोर
मालथौन। नगर के शासकीय कॉलेज के गेट के बाजू में स्थित ऑनलाइन फोटो कॉपी शॉप को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया हैं चोरी की वारदात से दुकानदारों में असुरक्षा का माहौल है। जानकारी के अनुसार मालथौन में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात में खिमलासा रोड स्थित शास. कॉलेज के बाजू में रखी लोहे की टपरा नुमा ऑनलाइन फोटोकॉपी की दुकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया और दुकान से लैपटॉप फोटोकॉपी की मशीन एलसीडी और नगदी सहित अन्य सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिये। सुबह जब दुकान संचालक अनुज परिहार सुबह 9 बजे अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो देखा की दुकान की पीछे से चद्दर टूटी हुई है और सीसीटीवी की कैमरे की वायर कटे हुये थे और दुकान में रखा सामान गायब है, उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी और सीसीटीवी फुटेज में प्लैटिना मोटर साइकिल पर दो बदमाश दिखाई दे रहे जिनका पुलिस पता लगाने में जुटी हुई हैं। उल्लेखनीय है इस घटना के पूर्व विगत महिनों में अनेक चोरी घटनायें सामने आ चुकी है लेकिन पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नही कर पाई। इस तरह की नगर के छोटे दुकानदार दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं वही उनकी आजीविका का साधन हैं अज्ञात चोर लगातार उन्हें निशाना बना रहे हैं। ये चोरी की घटनाएं पुलिस को चुनोती दे रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, फुटेज बगैरा मिले है जांच कर रहे है।