तेंदूखेड़ा आईटीआई कॉलेज वापसी की मांग, युवाओं ने मंत्री धर्मेंद्र लोधी को सौंपा ज्ञापन
तेंदूखेड़ा। शनिवार को तेंदूखेड़ा ब्लॉक के दो दर्जन से अधिक लोगों ने आईटीआई कॉलेज पुनः खोलने के लिए नोहटा पहुंचकर राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने मांग की है कि तेंदूखेड़ा में पुनः आईटीआई कॉलेज पुनः खोली जाएं क्योंकि कॉलेज बंद होने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कवि चन्द्रभान सिंह लोधी ने बताया कि हमें प्राइवेट कॉलेज नहीं चाहिए बल्कि सरकारी कॉलेज को ही खोला जाए। और जुलाई के महीने में ही सरकारी पोर्टल पर तेंदूखेड़ा आईटीआई कॉलेज का नाम मेंशन करवाया जाए ताकि छात्र एडमिशन लेकर च्वाइस फिलिंग करवा सकें और जिन छात्रों का एडमिशन नोहटा कॉलेज में हुआ है उनका ट्रांसफर तेंदूखेड़ा में किया जाए। यदि 10 दिन के अंदर यह नहीं होता है तो हम लोग स्वतंत्र हैं आगे विशाल आंदोलन करेंगे
राजा खान ने बताया कि यह जनहित का मुद्दा है छात्रों को बहुत परेशानी आ रही है उनको अन्य शहरों में पढ़ने जाना पढ़ रहा है। इसलिए हम लोग मांग कर रहे है कि तेंदूखेड़ा में पुनः आईटीआई कॉलेज खोली जाए
किसानपुत्र दुर्गेश सिंह ने बताया कि यदि 10 दिन में हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम लोग आगे विशाल आंदोलन करेंगे और हर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे छात्र दीपक नामदेव ने बताया कि हम लोग पहले तेंदूखेड़ा में ही पढ़ते थे लेकिन बीच में ही कॉलेज छोड़नी पड़ी जिससे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन सौंपने में कवि चन्द्रभान सिंह लोधी, राजा खान, नरेश लोधी, राहुल सिंह, नीलेश सिंह, दुर्गेश सिंह, प्रियांश सिंह, दीपक नामदेव, बृजेंद्र सिंह, वीर पटेल, पूरन सिंह, प्रवीण राय, धनसिंह आदिवासी, जगत सिंह सहित कई युवा मौजूद रहे